विश्व हिन्दू महासंघ जौनपुर ने महंत अवैद्यनाथ की पुण्य तिथि मनाया

Updated: 15/09/2023 at 7:44 PM
विश्व हिन्दू महासंघ

थानागद्दी (जौनपुर), विश्व हिन्दू महासंघ जौनपुर के पदाधिकारियों द्वारा उदयचंद पुर गाँव में महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्य तिथि मनाया गया। शुक्रवार की शाम विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर के निवास स्थल उदयचंदपुर गाँव में पुण्य तिथि का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केशरी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में किया जा रहा हैँ, यह पुण्य तिथि का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलता रहेगा। गोरक्षपीठ के महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के कार्यशैली पर प्रकाश डाले। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर बृजेश सिंह ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये नाथ संप्रदाय के विषय में चर्चा किये। मंचाशीन सभी अतिथियों ने महराज कि प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता ओमकार सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों में वाराणसी मंडल प्रभारी तपेश्वर चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष मछलीशहर बृजेश सिंह,जिला गोरक्षा प्रमुख प्रेमचंद दुबे,माधवानंद शुक्ला,रामजानकी सिंह, प्रदीप सिंह,ओमप्रकाश सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह जिला प्रभारी ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।
First Published on: 15/09/2023 at 7:44 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India