उत्तर प्रदेश

भागलपुर पूल से महिला ने लगाई छलांग एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

भागलपुर/ देवरिया। सलेमपुर से आई महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, छलांग लगाने से पहले फोन कर अपने पति को फोन कर बताया। सलेमपुर उपनगर के हरैया लाला के रहने वाले प्रदीप गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान हैं। पत्नी गुड्डी देवी रविवार की सुबह घर से मंदिर जाने की बात कह कर निकली और आटो से भागलपुर पुल पर पहुंच गई।

इसके बाद पति को फोन कर बोली, नदी में कूदने जा रही हूं। इसके बाद पुल के फुटपाथ पर अपना पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान रख दी। जब वह कूदने के लिए रेलिंग की तरफ बढ़ी तो आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। उसके पहले ही वह नदी में छलांग लगा दी। इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी को मिली मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी तथा एनडीआरएफ की टीम भी पहुंचकर नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। भागलपुर पूल पर जाली लगाने की मांग कर रहे लोग …

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team