उत्तर प्रदेश

बरहज में आज हलखष्टि व्रत पर अनंत पीठ आश्रम परिसर में महिलाओं ने की पूजा,

बरहज । देवरिया बरहज नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बरहज में योगराज अनंत महाप्रभु द्वारा स्थापित अभयद राघव मंदिर अनंत पीठ आश्रम बरहज में आज महिलाओं द्वारा हलखष्टि व्रत एवं पूजन किया गया
ललरी छठ व्रत के उपलक्ष में आश्रम परिसर में आसपास की महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। यह व्रत माता द्वारा अपने पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ किया जाता है इस व्रत का विधान है कि इसमें भैंस की दही घी, महुआ आदि सभी पूजन सामग्री से भगवान बलराम को चढ़कर महुआ के वृक्ष के नीचे कुश के साथ पूजन किया जाता है। इस अवसर पर पुष्पा पाण्डेय, शकुन्तला मिश्रा, पूनम पाण्डेय, सुशीला मणि त्रिपाठी, कुसुम पाण्डेय, छोटी दीक्षित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

अधिवक्ताओं द्वारा तहसील परिसर में पुतला दहन कर योगी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team