राज्य

वन महोत्सव दिवस 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाई जाएगी

भलुअनी ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख छठठू यादव ने किया पौधारोपण।
———————————————————–
बरहज। देवरिया वन महोत्सव दिवस 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाई जाएगी। वन महोत्सव दिवस पर बरहज रेंज के सामाजिक वानिकी वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव के प्रथम दिन बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ब्लॉक प्रमुख भलुअनी छठठू यादव द्वारा मौवलेश्वरी ,एवं आम, का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काशी पति शुक्ल उप प्रभागीय वन विभाग अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रविंद्र सिंह,वन शिक्षण अधिकारी ओंकार द्विवेदी, राजकुमार सिंह, अनूप कुमार, कृष्ण कुमार ,आदि वन विभाग के कर्मचारी का उपस्थित रहे।

बरहज संपूर्ण समाधान दिवस पर गौरा, तिवारीपुर, जय नगर, के नागरिकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team