राज्य

विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई विभिन्न जागरूकता गतिविधियां

दमोह :  विश्व जनसंख्या दिवस पर छोटा परिवार-सुखी परिवार, जच्चा-बच्चा की सेहत का मंत्र, दो बच्चों में तीन साल का अंतर जैसे संदेश के साथ शहरी क्षेत्र दमोह सहित सभी विकासखंडों में विविध जागरूकता गतिविधियां विशेषकर सास-बहू सम्मेलन, जागरूकता रैली, परिवार कल्याण के नवीन अस्थाई साधनों की प्रदर्शिनी लगाकर परिवार कल्याण के स्थाई-अस्थाई साधनों के महत्व के बारे में परामर्श भी दिया गया।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश देते हुए जच्चा-बच्चा को सेहतमंद बनाये रखने के लिए दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतराल रखने एवं दो बच्चों के बाद परिवार कल्याण के स्थाई साधन के रूप में महिला नसबंदी की तुलना में अधिक आसान, सुरक्षित प्रभावी पुरूष ऑपरेशन कराने का संदेश दिया।

Fast Food : व्रत में खाने जाने वाला साबूदाना का पुलाव

            रैली में शामिल शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने तख्ती, बैनर के माध्यम से आमजनों को परिवार में बहार है, एन.एस.व्ही संग जीवन खुशहाल है, का संदेश देते हुए परिवार को नियोजित करने दो बच्चों के बाद पुरूष ऑपरेशन एन.एस.व्ही को तरजीह देने प्रेरित किया। साथ ही बच्चों में अंतराल के नवीन अस्थाई साधन विशेषकर अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, आई.यू.सी.डी. को अपनाने का संदेश के साथ रैली दौरान जागरूकता संबंधित पंपलेट भी वितरित किये गये।

Suresh Dubey

Share
Published by
Suresh Dubey