गांव चलो अभियान की बैठक

Updated: 03/02/2024 at 4:46 PM
village chalo campaign meeting

बरहज। देवरिया बरहज क्षेत्र अंतर्गत बारादीक्षित पंचायत भवन पर शुक्रवार को गांव चलो अभियान की बैठक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराई गयी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के साथ में मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री नीरज शाही तथा अभियान के संयोजक ओमकार मिश्रा रहे। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा बताया गया कि आज से गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें हम सभी पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथअध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही उपलब्धियो के बारे में बतायें।जो सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मिले व साथ-साथ नया मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची से देखें कि किन-किन वोटरो का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी कारणवश कट गया है। मुख्य अतिथि के द्वारा यह भी बताया गया कि मोदी का सपना है कि इस बार 400 पार के इस लक्ष्य को भी हम सभी लोग आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में जीताकर प्रधानमंत्री के झोली में डाल दिया जाए। इस दौरान मंडल प्रभारी नीरज शाही,भाजपा नेता अंगद तिवारी,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन,मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद,अष्टभुजा श्रीवास्तव,कैप्टन देवानंद तिवारी,शिवकुमार मल्ल,डा.धनंजय सिंह,संजय पासवान,मार्कण्डेय यादव,निशिकांत दीक्षित,धीरेंद्र तिवारी,ओमकार मिश्रा, रामशेष सिंह,हेमंत चौहान,रामधुरी गौड़,धीरेंद्र तिवारी,सुबाष यादव,राजनरायन पटेल,सुबाष तिवारी,बृजेश तिवारी,डा गंगा पाण्डेय,विनय पाण्डेय,संजय तिवारी,अवधेश गुप्ता,रामनिवास उपाध्याय, प्रताप मल्ल,श्रीप्रकाश तिवारी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

First Published on: 03/02/2024 at 4:46 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India