![आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर शव दफ़न किया 1 Wife killed and buried body due to personal dispute](https://thefaceofindia.in/wp-content/uploads/jet-form-builder/5dc8eb8dfb0c8621dfeb05c4a5fad5ba/2023/11/IMG-20231118-WA0120-960x628.jpg)
मइल देवरिया : मइल थाना क्षेत्र के नरसिहडाढ निवासी इंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी अनीता की हत्या करने के बाद उसके शौक अपने घर के पीछे गड्ढे में छुपा दिया था जिसका खुलासा पुलिस ने तीन दिन बाद कर लिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया.सूत्रों के अनुसार गांव वालों की सूचना पर उसके मायके से पहुंचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन कर तीसरे दिन शव को शुक्रवार की 12 बजे रात को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
नरसिहडाढ़ निवासी इंद्रपाल सिंह का शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ खुशी से रहते थे। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। उसकी पत्नी अनीता देवी उसके पुरानी मकान में अकेले रहकर अपना जीविका चलाती थी। उसका पति इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 11 नवंबर को घर आया था। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मइल गोरखनाथ सरोज ने बताया की पति-पत्नी का किसी बात को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे पति ने अपनी पत्नी को मार कर एक गड्ढे में शव को छिपा दिया था अनीता के भाई के तहरीर इंद्रपाल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और पति इंद्रपाल सिंह को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।