पत्नी की विदाई को लेकर मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार

Updated: 17/02/2024 at 9:33 PM
IMG_20231113_165113-6

बरहज देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी ही पत्नी की विदाई को लेकर काफी परेशान होकर ससुरालियो के खिलाफ मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाने की शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों को दी है। पीड़ित युवक ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि शादी के समय से ही आज तक ससुराल पक्ष के लोगों ने तरह-तरह की यातनाएं दी हैं । साथ ही यह आरोप लगाया कि शादी के बाद से आज तक मेरी पत्नी से बातचीत भी बंद करा दिया गया है । अपनी ही पत्नी की विदाई को लेकर युवक स्थानीय थाने से लेकर उच्च अधिकारियों के यहां बार-बार शिकायती पत्र देने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही मेरी पत्नी को मेरे साथ विदा किया जा रहा है 

अपने ऊपर घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए युवक ने कहा कि मेरे ससुराल के लोगों ने आर्थिक, शारीरिक, मानसिक ,उत्पीड़न किया है।अगर एक सप्ताह के अंदर मेरी पत्नी की विदाई मेरे साथ नहीं होती है तो माननीय मुख्यमंत्री दरबार जाकर आत्महत्या करने को विवश हो जाऊंगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

First Published on: 17/02/2024 at 9:33 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India