राज्य

पहलवान सनी राज सिंह का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैना निवासी शशिराज सिंह का देवरिया पहुंचने पर हुआ ।भव्य स्वागत ऐतिहासिक गांव पैना के अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह के सबसे छोटे पुत्र शनिराज सिंह मध्य प्रदेश के जावरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पांच प्रदेशों के पहलवानों से कुश्ती लड़कर विजय हासिल किया। अंतिम राउंड की कुश्ती गाजियाबाद के पहलवान संदीप से हुआ जिसमें संदीप सिंह को पटकनी देकरशनिराज सिंह ने स्तम ए हिंद का किताब अपने नाम कर लिया मध्य प्रदेश से लौट के बाद देवरिया शहर बरहज नगर और गांव तक हजारों की संख्या में लोगों ने शनिराज सिंह को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। देवरिया से लेकर सोनू घाट, गडेर, भलुवनी ,करूवना, बरहज के चौराहों पर लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान जयप्रकाश सिंह पूर्व उप ब्लाक प्रमुख भागलपुर अटल सिंह ,अमित सिंह, घनश्याम सिंह, बलवंत सिंह, अशोक यादव, श्रीराम यादव, ईश्वर चंद तिवारी ,वीरेंद्र भारती, सुदर्शन यादव ,रिशु सिंह ,पिंटू गुप्ता, धनेश सिंह, मन्नू सिंह, मोहम्मद जहीर, बदरे आलम ग्राम प्रधान रवि प्रतापसिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अबकी बार ४०० पार के नारे के साथ फिर से भिवंडी के सांसद को भारी मतों से विजयी बनाये- डॉ. संजय पांडेय

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team