राज्य

योगेश प्रजापति दूसरी बार बने भटनी मंडल अध्यक्ष

भागलपुर, भटनी देवरिया। विधानसभा रामपुर कारखाना क्षेत्र के भटनी मंडल अध्यक्ष का कार्यभार पुनः योगेश प्रजापति को बनाया गया भटनी मंडल अध्यक्ष। जानकारी के मोताबिक योगेश प्रजापति दुसरी बार कार्यभार संभाल रहें हैं। यह उनके सराहनीय कार्य की देन हैं। की दिन मंगलवार को भटनी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें भटनी के आदर्श चौराहे पर बधाइयाँ देने का बिजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा।बिजेपी कार्यकर्ताओं ने योगेश प्रजापति को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर दिन मंगलवार को भटनी मंडल के आदर्श चौराहे पर फुल मालाओं से स्वागत किया। एवं अपने मंडल अध्यक्ष के साथ आदर्श चौराहे से हवा गाँव होते हुए। भटनी के जलपा माता मंदिर पर पहुँच कर आशीर्वाद लिया। जब अमिट रेखा के प्रति निधि से मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति से पुछा की दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का श्रेय आप किसको देना चाहते हैं। तो उनहोंने कहाँ की दोबारा मंडल अध्यक्ष बनने का श्रेय में भटनी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेत्रित्व को देता हूँ। जो मुझे भटनी मंडल का दोबारा मंडल अध्यक्ष बना कर विश्र्वास जताया है।

उस विश्र्वास को में कायम रखने का विश्र्वास देता हूँ अपने मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेत्रित्व को और 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में भटनी मंडल के सभी बुथों को जितने का कार्य करेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित बिजेपी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पटेल दीपक मल्ल,विधान सभा शोसल मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह,युवा मोर्चा के शोसल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गोंड,मण्डल उपाध्यक्ष सत्यब्रत मिश्रा,आदित्य सिंह,शेषनाथ कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह,निर्मल कुशवाहा,राजन सिंह,रामवतार कुशवाहा,राजेश यादव,चन्द्रहास कुशवाहा,रमेश चन्द्र वर्मा,योगेश तिवारी,अंकित तिवारी,राकेश सिंह,मोहन लाल गुप्ता आदि लोग उपास्थि रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team