PM Narendra Modi Cabinet Expansion 2021 Latest News नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल में शामिल हुए 43 नए चेहरे

Updated: 07/07/2021 at 3:31 PM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
अंजली माली महाराष्ट्र मुंबई : 7 जुलाई 2021

PM Narendra Modi Cabinet Expansion 2021 Latest News

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंत्री पद के संभावितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री थे और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है। मंत्रिपरिषद विस्तार में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है साथ ही 7 मंत्री को प्रमोट किया हैं यानि कुल 43 मंत्री ने आज शपथ लिया हैं। कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री डॉ. हषवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देबाश्री चौधरी,रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा,कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद , सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। गहलोत के पास सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री का पोर्टफोलियो था।PM Narendra Modi Cabinet Expansion 43 नए मंत्रियों ने ली शपथ: 1. नारायण राणे: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद 2. सर्बानंद सोनोवाल : असम के पूर्व मुख्यमंत्री 3. विरेंद्र कुमार : मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ से बीजेपी MP 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया : MP से राज्यसभा सांसद 5. रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह): जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष 6. अश्विनी वैश्नव : पूर्व नौकरशाह और ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा MP 7. पशुपति पारस (एलजेपी): बिहार के हाजीपुर से MP 8. किरण रिजीजू : खेल राज्य मंत्री, अब प्रमोशन 9. राज कुमार सिंह: ऊर्जा राज्यमंत्री, अब प्रमोशन 10. हरदीप पुरी : शहरी विकास राज्य मंत्री, अब प्रमोशन 11. मनसुख मंडाविया : रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, अब प्रमोशन 12. भूपेंद्र यादव : राजस्थान से राज्यसभा MP 13. पुरुषोत्तम रुपाला : कृषि राज्य मंत्री, अब प्रमोशन 14. जी किशन रेड्डी : गृह राज्य मंत्री, अब प्रमोशन 15. अनुराग सिंह ठाकुर : केन्द्रीय राज्य मंत्री 16.पंकज चौधरी : यूपी के महाराजगंज से MP 17.अनुप्रिया पटेल : अपना दल मिर्जापुर से MP 18.सत्य पाल सिंह बघेल : आगरा से बीजेपी MP 19.राजीव चंद्रशेखर : कर्नाटक से राज्यसभा बीजेपी सदस्य 20.शोभा करणडालजे : कर्नाटक के उडुपी से बीजेपी MP 21.भानू प्रताप सिंह वर्मा : यूपी के जालौन से BJP MP 22.दर्शन विक्रम : सूरत से BJP MP 23.मीनाक्षी लेखी : नई दिल्ली से BJP MP 24.अनुपपूर्णा देवी : झारखंड के कोडरमा से बीजेपी MP 25.ए. नारायणसामी : कर्नाटक के चित्रदुर्ग से बीजेपी MP 26.कौशल किशोर : यूपी के मोहनलालगंज से बीजेपी MP 27.अजय भट्ट : उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से बीजेपी MP 28.बीएल वर्मा : यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य 29.अजय कुमार : खीरी से बीजेपी सांसद 30.देवसिंह चौहान : गुजरात के खेड़ा से MP 31.भगवंथ खूबा : कर्नाटक के बीदर से MP 32.कपिल पाटिल : महाराष्ट्र के भिवंडी से MP 33.प्रतिमा भौमिक :त्रिपुरा वेस्ट से MP 34.सुभाष सरकार : पश्चिम बंगाल के बांकुरा से MP 35.भागवत कराद : महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य 36.राज कुमार रंजन सिंह :भीतरी मणिपुर से MP 37.भारती प्रवीण पवार : महाराष्ट्र के डिंडौरी से MP 38.विशेश्वर टूडू :ओडिशा के मयूरभंज से MP 39.शांतुन ठाकुर : पश्चिम बंगाल के बनगांव से MP 40.मुंजापारा महेंद्र भाई : गुजरात के सुरेंद्रनगर से MP 41.जॉन बराला : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से MP 42.एल मुर्गुन : संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं) 43.निशित प्रमाणिक : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से MP
First Published on: 07/07/2021 at 3:31 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राष्ट्रीय सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India