
Cleaning of Shiva temple done by volunteers of National Service Scheme
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रंजू सिंह महाविद्यालय में चल रहे विशेष शिविर के आज चतुर्थ दिवस को स्वयंसेवक सेविकाओं ने चयनित ग्राम सोनाड़ी के शिव मंदिर की साफ सफाई की । यह शिव मंदिर इस क्षेत्र के लिए बहुत प्रसिद्ध है तथा आज के दिन यहां महाशिवरात्रि का मेला लगता है। इस दौरान स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकों द्वारा कौन है मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की गई। तथा मेला में लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखा गया।इस दौरान महाविद्यालय के अभय कुमार पाण्डेय, विनोद सिंह, हर्ष सिंह, कुमारी शालिनी, उषा,अनामिका, गुंजन, आकांक्षा, किरण,सोनी, काजल ,आंचल, ज्योत्सना, पूनम, आदि स्वयं सेविकाएं आदि उपस्थित रहे।