Categories: Uncategorized

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

अजय गुप्ता की रिपोर्ट 

देवरिया । जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस ईद के खुशी के मौके पर देवरिया शहर में परंपरागत रूप से जुलूस निकाला गया जुलूस में हमेशा की तरह बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के व्यक्ति,युवा एवं छोटे बच्चे भी शामिल हुए ! इस खुशी के मौके पर पशुराम चौक पर युवा नेता आजू वरसी ,  तस्लीम मालिक ,सलमान खान,व्यापारी शादाब खान, अनस खान, भांजे अल्तमश अली और अन्य युवाओं के द्वारा स्टॉल लगाकर तबर्रुक के रूप में मिठाई, बिस्किट और रोट बाटकर खुशी मनाई गई !

 जुलूस में जगह जगह स्वागत के लिए ओर मिठाई और अलग अलग प्रकार की तबर्रुक बाटने के लिए लोगो के द्वारा बहुत से स्टॉल और मंच लगाए गए थे इस खुशी के मौके पर अज्जू वरसी का कहना है कि जिस तरह से यह ईद का जुलूस शांति, शुकून, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी मोहब्बतो के साथ संपन्न हुआ है इसी तरह हमेशा हमारे देवरिया जिले, प्रदेश ओर देश में आपसी भाईचारे, शांति, शुकून ओर सांप्रदायिक सद्भाव से हर धर्म के त्योहार संपन्न होते रहे , हम देवरिया पुलिस , नगर पालिका और मीडिया कर्मियों के सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए भी धन्यवाद देते है

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team