नीमच : शहर के दशहरा मैदान में 18 दिसम्बर रविवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना समस्त सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान से विशाल रैली निकाली गई जिसमें ब्राह्मण समाज सहित अन्य स्वर्ण समाज के लोग हजारो की संख्या में शामिल हुवे, रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई जो भारतमाता चौराहा, फवारा चौक, नया बाजार व मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां रैली आम सभा के रूप में तब्दील हुई।इस दौरान रैली में शामिल सभी पदाधिकारी एवं समाज जनों का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा पुष्प वर्षा कर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। सभा मे उपस्थित अतिथियों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने एट्रोसिटी एक्ट जैसे काले कानून समाप्त किए जाने, स्वर्ण आयोग का गठन, ब्राह्मण पुजारी संरक्षण एक्ट लागू करने गौ हत्या निषेध कानून बनाने सहित भारत के हर जिले में प्राचीन गुरुकुल को पुनः स्थापित किए जाने मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षको का ग्रेड 1900से बढ़ाकर 24 किये जाने एससी एसटी एक्ट पर सामान्य पिछड़ा एक्ट बने जो सामान्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा करें व कानून की सहायता प्रदान करें, हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने, एकल शिक्षा प्रणाली एक्ट लागू करने और कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सरकार द्वारा सुनिश्चित करने एवं उनकी भूमि शीघ्र वापस दिलाए जाने, जैसे मुद्दे को लेकर उद्बोधन दिए गए। इस दौरान पंडित अरविंद उपाध्याय राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय परशुराम सेना, परम् पूज्य महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज राष्ट्रीय प्रचारक राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित अमित शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित प्रमोद चतुर्वेदी राष्ट्रीय सयोजक राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित नरेंद्र पराशर राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित शिवम शर्मा पंजाब राष्ट्रीय संघठन महामंत्री, राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित दिनेश रानेजा रास्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय परशुराम सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, पंडित मनोरंजन मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित अरुण गौर राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय परशुराम सेना, पंडित अरुण तिवारी राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना, पँडित सूचित तिवारी राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना पंडित नरेंद्र आर शर्मा राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, संरक्षक राकेश भारद्वाज, घीसालाल नागदा गोविंद उपाध्याय सहित अन्य अतिथि एवं विप्र बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नीमच में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ नगर में निकली विशाल रैली

नीमच में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ नगर में निकली विशाल रैली