Categories: Uncategorized

आबकारी अपराधों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी

दमोह : कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत नशा मुक्ति अभियान के परिपेक्ष्य मे आबकारी अपराधों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे ने बताया आबकारी विभाग दमोह अंतर्गत वृत ‘हटा’ में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम बमनी, सलैया, गड़ाघाट, कुसमी में रिहायशी क्षेत्र के मकानों की तलाशी लेने पर कुल 15 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा तथा 650 किलोग्राम महुआ लाहन  विधिवत् जप्त कर कुल 03 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए.  उक्त कार्यवाही वृत ‘हटा’ प्रभारी सुरेश कुमार गोंड द्वारा की गईl कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र ठकोरिया और नगर सैनिक बल शामिल रहे हैं.

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team