Categories: Uncategorized

जनहितकारी केंद्र सरकार का बजट

बरहज : देवरिया में बुधवार को नगरपालिका के जयनगर स्थित पहलवान बीर बाबा स्थल पर, भाजपाइयों ने केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट पर चर्चा किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि, केंद्र सरकार का बजट जनहितकारी हैं. बजट में गाँव, गरीब, किसान, का काफी ख्याल रखा गया है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह व भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्त ने कहा कि आवास, जलनिकासी सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर काफी जोर दिया गया है. वही भाजपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत की गयी बजट को, लोक कल्याणकारी बताया. इस दौरान भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष रामजोखन निषाद, अशोक सोनकर, अर्जुन भारती,सन्नी विश्वकर्मा, अमरजीत सोनकर, बृजेश शर्मा, रुपचन्द्र सोनकर, सत्येंद्र सिंह, गुड्डु सोनकर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें.

CAM advises Bank of Baroda : JSW क्रेडिट डील पर CAM ने दी बैंक ऑफ बड़ौदा संघ को सलाह

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team