Categories: Uncategorized

Rakhi Sawant Mother Death : राखी सावंत पर टूटा दुखों पर पहाड़ !

Rakhi Sawant Mother Death : मुंबई, सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाले राखी सावंत आज पूरी तरह से टूट चुकी है. राखी सावन की मां जया भेड़ा ने 28 जनवरी की रात अस्पताल में अंतिम सांस ली. राखी की मां जया भेड़ा बहुत ही लंबे समय से बीमार थी. ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित थी.
राखी सावंत की मां अब नहीं रही इस दुनिया में:- 28 जनवरी की रात राखी सावंत की मां जया भेड़ा ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया. ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित जया भेड़ा आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मां की मौत का राखी सावंत को बहुत ही गहरा चोट लगा है. मां की मौत पर रो-रो कर राखी सावंत का बहुत ही बुरा हाल हो गया है.
अस्पताल में राखी सावंत ने अपनी मां जया भेड़ा के अंतिम समय का भी वीडियो फैंस से साझा किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी की मां हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए मुश्किल से सांस लेते हुए देख रही हैं. वही राखी सावंत अपने मां के बैठ के पास भगवान से रो रो कर प्रार्थना कर रही है. राखी सावंत के भगवान से प्रार्थना के बावजूद भी उनके सर से मां का छाया उठ गया.
राखी सावंत द्वारा साझा किए वीडियो में उन्होंने लिखा है कि आज से मेरे सिर के ऊपर से मां का हाथ उठ गया है और मुझे खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा. आई लव यू मां ! आप के बिना कुछ नहीं रहा. अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां. अब मैं क्या करूं मां. कहां जाऊं.

इस समय किया गया अंतिम संस्कार:-

राखी की मां जया भेड़ा का अंतिम संस्कार नगरपालिका ईसाई कब्रिस्तान ओशिवारा अंधेरी पश्चिम में दोपहर 12 बजे हुआ. राखी सावंत की मां का अंतिम संस्कार ईसाई धर्म के रिती रिवाज से किया गया. राखी सावंत की मां की अंतिम संस्कार में रश्मि देसाई भी रही.

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team