Categories: Uncategorized

बड़कागांव राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नियुक्त हुए शैलेंद्र उपाध्याय बधाई देने वालो का लगा रहा ताता

बरहज। देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभा बड़कागांव राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य का पद से रिक्त चल रहा था। गुरुवार को रिक्तता को देखते हुए प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में सहायक अध्यापक रहे।
शैक्षणिक कार्यकुशलता को देखते हुए शैलेंद्र उपाध्याय को राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव का प्रधानाचार्य बनाया गया। उनके पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उपाध्याय के पद भार ग्रहण करने पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ अध्यापक मिथिलेश मिश्रा, शेषनाथ चौहान, राजकुमार निगम, सुभाष पाठक, डॉ अमितेश पाठक, शिवम पाठक, सुरेश पाठक, रामानुज पाठक, कपिल मुनि पाठक, कमलेश यादव, राजेश पाठक, शालू दीक्षित, भगवान पाठक, त्रिपुरेश पाठक, आदि शामिल हुए।
बधाई देने वालो का लगा रहा ताता तथा राजकीय विद्यालय की तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों ने प्रधानाचार्य की उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं लोगो में काफी हर्ष देखा गया।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team