Categories: Uncategorized

राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव के प्रधानाचार्य बने शैलेंद्र उपाध्याय

बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बड़का गांव का राजकीय हाई स्कूल प्रधानाचार्य पद से रिक्त चल रहा था इसी बीच राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में सहायक अध्यापक रहे शैलेंद्र उपाध्याय का राजपत्रित अधीनस्थ से पद उन्नति हुआ और राजकीय हाई स्कूल बड़का गांव के प्रधानाचार्य बनाए गए उनके पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है उपाध्याय के पद भार ग्रहण करने पर बधाई का ताता लगा बधाई देने वालों में वरिष्ठ अध्यापक मिथिलेश मिश्रा, शेषनाथ चौहान, राजकुमार निगम, सुभाष पाठक, डॉ अमितेश पाठक, शिवम पाठक, सुरेश पाठक, रामानुज पाठक, कपिल मुनि पाठक, कमलेश यादव, राजेश पाठक, शालू दीक्षित, भगवान पाठक, त्रिपुरेश पाठक, आदि ने बधाई देते हुए कहा कि अब राजकीय विद्यालय तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों ने प्रधानाचार्य के मंगल भविष्य की कामना की।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team