बाप रे! इतनी महँगी चाय?
चाय, दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पेय पदार्थो में से एक है| भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में लोग चाय के शौकिन है|
इस चाय का नाम है दा-होंग-पाओ-टी (Da-Hong Pao Tea). यह चाय चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में उगाई जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी चाय है |
इसकी दुर्लभता के लिए इसे राष्ट्रीय खजाना तक घोषित किया जा चुका है. इसकी कीमत की बात करें तो करीब 1.2 मिलियन डॉलर प्रति किलोग्राम है. यानी 9 करोड़ रुप.|
इस चाय ने साल 2005 में नीलामी की रिकॉर्ड बनाया था. इस दौरान करीब 20 ग्राम दा-हांग पाओ चाय लगभग 30,000 डॉलर में बेची गई थी. इस चाय के इतिहास चीन के मिग
अक्सर रेस्टोरेंट,कैफ़े और चाय की दुकानों में १० से १००० रुपयों तक चाय मिल जाती है| लेकिन आपको पता है क्या? कुछ चाय की कीमत सेकड़ों या हजारों में नहीं बल्कि करोड़ों में है|
डा-होंग पाओ की खेती चीन के फुजियान के वूईसन इलाके में की जाती है।
इस चाय पत्ती के कई सारे लाभकारी गुण हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे। स्वास्थ्य के लिए ये चायपत्ती काफी लाभदायक होती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको जीवनदायिनी भी कहा जाता है।
खेती के दौरान डा-होंग पाओ की पत्तियों की पैदावार काफी कम मात्रा में होती हैं और इसकी पत्तियां दुनिया में काफी दुर्लभ भी हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते इस चायपत्ती की कीमत 9 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है।
इस चाय पत्ती की खेती विशेष तरह से की जाती है| जिसमें मेहनत और ध्यान दोनों लगता है।डा-होंग पाओ टी की पत्तियों के इतिहास पर गौर करें, तो इसकी खेती की शुरुआत चीन के मींग शासन के समय में शुरू हुई थी।
मान्यता है मींग शासन से ही इस चाय पत्ती की खेती होती आ रही है। आज कई लोग इस चाय पत्ती के 10 से 15 ग्राम खरीदने के लिए लाखों रुपए चुकाते हैं।