मुंबई के 10 बेहतरीन घुमने के जगह  जहाँ आपको जरुर जाना चाहिए.

मुंबई को ‘सपनों का शहर’ भी कहते हैं, जहाँ सैर-सपाटे के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं। बीच से लेकर बॉलीवुड तक, म्यूजियम और नेचर पार्क से लेकर धार्मिक स्थलों तक, यहाँ हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है।

द गेटवे ऑफ इंडिया  (Gateway of India)

मुंबई के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में गेटवे ऑफ इंडिया का नाम शामिल है। अरब सागर के किनारे अपोलो बंदर तट पर बनाई गई यह आलीशान संरचना हमें याद दिलाती है कि, यह शहर भी कभी अंग्रेजों के अधीन था।

चौपाटी और जुहू बीच  (Chaupati and Juhu beach)

मुंबई शहर समुद्र के किनारे बसा है। सैर-सपाटे के लिहाज से मुंबई के बीच, यानी समुद्र तट सबसे अच्छे पर्यटन स्थल हैं। दूर तक फैली रेत, अरब सागर का पानी, समुद्र और आकाश के मिलन का शानदार नजारा और शाम के समय बेहद मनभावन सूर्यास्त का दृश्य वाकई बेहद खास है। 

संजय गांधी नेशनल पार्क  (Sanjay Gandhi national park)

संजय गांधी नेशनल पार्क (एसजीएनपी) बोरीवली में स्थित है जिसे इस शहर की स्वच्छ हवा का केंद्र कहा जाता है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा नेशनल पार्क (राष्ट्रीय उद्यान) है जो शहर के भीतर मौजूद है। यह मुंबई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।  

सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर (Siddhivinayak and Mumba Devi temple)

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, साथ ही यह मुंबई में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। भगवान गणेश का यह मंदिर विनायक के नाम से मशहूर है जिसे सबकी मनोकामना पूरी करने वाला मंदिर माना जाता है।

हाजी अली (Haji Ali) 

चारों तरफ समुद्र से घिरा हाजी अली दरगाह भी मुंबई का एक जाना-माना लैंडमार्क है, जहाँ सभी धर्मों के लोग घूमने आते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 19वीं सदी में हुआ था और इसके भीतर 15वीं सदी के सूफी संत, पीर हाजी अली शाह बुखारी का मकबरा बनाया गया है।  

नेहरू प्लेनेटेरियम  (Nehru Planetarium)

नेहरू प्लेनेटेरियम मुंबई में बच्चों के घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जो नेहरू विज्ञान केंद्र का एक हिस्सा है। वर्ष 1977 में मुंबई शहर के वर्ली इलाके में नेहरू प्लेनेटेरियम, यानी नेहरू तारामंडल की स्थापना की गई थी, जो देश के अव्वल दर्जे के प्लेनेटेरियम में से एक है।  

वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर (Veermata Jijabai Bhosale Udyan and Zoo)

मुंबई आने वाले पर्यटकों को अपने बच्चों के साथ भायखला का चिड़ियाघर जरूर घूमना चाहिए, जिसे वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान या मुंबई चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। मुंबई के इस इकलौते चिड़ियाघर की स्थापना 1861 में हुई थी जो भारत के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है।  

आरबीआई मॉनिटरी म्यूजियम  (RBI Monetary Museum)

मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक का मॉनिटरी म्यूजियम भी घूमने-फिरने के लिए बिल्कुल अनोखी जगह है, और यह देश में इस तरह का पहला म्यूजियम (संग्रहालय) है। इस म्यूजियम में भारतीय सिक्के, कागज के नोट, फाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट तथा पैसे से संबंधित जिज्ञासाओं की 10,000 से अधिक प्रदर्शनियों को दर्शकों के देखने के लिए रखा गया है।  

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya)

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय को पहले प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम ऑफ वेस्टर्न इंडिया के नाम से जाना जाता था, जो बॉम्बे (मुंबई) में स्थित है और मुंबई आने वाले पर्यटकों को यहां जरूर घूमना चाहिए। इस संग्रहालय में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाली 50,000 से ज्यादा प्राचीन शिल्पकृतियाँ, कलाकृतियाँ और मूर्तियाँ मौजूद हैं।  

ग्लोबल विपश्यना पगोडा  (Global Vipassana Pagoda)

मुंबई के गोराई में स्थित ग्लोबल विपश्यना पगोडा वाकई देखने लायक है। इसके पीछे दूर तक अरब सागर दिखाई देता है, साथ ही इसकी सुनहरी परत वाला गुंबद एकदम अलौकिक नजर आता है। अगर आप सुकून और शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।