भारत के 10 प्रसिद्ध शक्तिपीठ

नवरात्रि में शक्तिपीठों के दर्शन करने को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शक्ति पीठ के दर्शन से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

वैष्णो देवी - जम्मू और कश्मीर 

वैष्णो देवी शक्ति को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। यह जम्मू और कश्मीर राज्य में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है।   

मनसा देवी - हरियाणा 

मनसा देवी हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। यह शक्ति का एक रूप है। मनसा देवी उत्तर भारत के प्रमुख शक्ति मंदिरों  में से एक है|

धारी देवी - उत्तराखंड 

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित धारी देवी मंदिर भारत में 108 शक्ति स्थलों में से एक है। 

ब्रजेश्वरी देवी - हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित प्रसिद्ध ब्रजेश्वरी देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर उत्तर भारत के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है 

नैना देवी - हिमाचल प्रदेश 

नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर भाखड़ा-नंगल बांध द्वारा बनाई गई गोबिंद सागर झील का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।  

कामाख्या मंदिर - असम 

कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में सबसे पुराने में से एक है। यह असम के गुवाहाटी शहर में नीलाचल की पहाड़ियों पर स्थित हैं। 

ज्वाला देवी - हिमाचल प्रदेश

ज्वाला जी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी शहर में निचले हिमालय में स्थित है। यह भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है।  

चामुंडा नंदीकेश्वर धाम - हिमाचल प्रदेश 

यह भी हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित है। मां शक्ति स्वरूपा मां चामुंडा देवी का यह नाम चंड मुंड नाम के राक्षसों का संहार करने  के बाद पड़ा है। 

अंबाजी मंदिर - गुजरात 

अंबाजी मंदिर देवी अंबा माता को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है और गुजरात में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू के पास स्थित है |

चिंतपूर्णी देवी - हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर एक प्रमुख तीर्थस्थल है और भारत में शक्ति पीठों में से एक है। छिन्नमस्तिका शक्ति पीठ के रूप में भी जाना जाने वाला यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है।