शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। जो लोग वर्कआउट करते हैं, उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जिम जाने से पहले प्री वर्कआउट मील एनर्जी बढ़ाने में काफी मदद करता है |
ओट्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मददगार होते हैं। जिससे पेट देर तक भरा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन- बी, कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
केला ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। यह फ्रुक्टोज और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार है।
जो शरीर को ऊर्जा देता है। यह मांसपेशियों के विकास में भी सहायक है। एक्सरसाइज करने से पहले अंडे खाने से एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।
ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन, फैट, फाइबर और कार्ब्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं, जिससे एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है।