कितना समय चलने से आपका वजन 10 किलो कम हो सकता है ? 

वजन कम करने के लिए अक्सर लोग वॉक शुरू कर देते हैं। लेकिन घंटों पैदल चलने के बाद भी वजन में कमी नहीं आती। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना 45 से 60 मिनट वॉक करने से इंसान फिट रहता है। कई बीमारियों में राहत मिलती है। 

रोजाना कम-से-कम आधा घंटा लगातार जरूर चलना चाहिए। रफ्तार इतनी रखें कि एक घंटे में 7-8 किमी तक चल सकें।  

पहले ही दिन पांच-सात किमी चलना सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। 45 से 50 साल की उम्र में वॉक शुरू करने वाले 1 से 3 किमी से शुरुआत करें। 

प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना 1 से 3 किमी वॉक करना चाहिए। पसीना आने तक वॉक करना जरूरी नहीं है।  

खाली पेट वॉक करना बेहतर है। इससे हल्का महसूस होता है। चाय के शौकीन चाय पी सकते हैं क्योंकि यह स्टिमुलेटर का काम करती है।  

गर्मियों में वॉक पर निकलने से पहले पानी जरूर पीएं, वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है। अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ भी खाने  से परहेज करें। 

वॉक से पहले या उस दौरान थोड़ा पानी पी सकते हैं। गुनगुना पानी पीना बेहतर है, जिन्हें ज्यादा पसीना आता है, उन्हें साथ में पानी की बोतल लेकर जाना चाहिए।