करियर में पाना चाहते हो सफलता तो करें तुलसी के  ये उपाय, कभी नहीं होंगे निराश

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसका प्रयोग पूजा-पाठ और आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है।  

अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में गुरुवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित कर दें।  

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के पास रोजाना घी का दीपक जलाने से घर की दरिद्रता खत्म होती है। 

जॉब और बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में अच्छी उन्नति होती है। 

दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के समय भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं और धन की देवी मां लक्ष्मी को  लाल चुनरी अर्पित करें। 

भोग में तुलसी के पत्ते को अवश्य शामिल करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।