भारत के 10  पर्यटन स्थल

भारत विविधता में एकता का देश है जहाँ आपको हर तरह के लोग अपनी अलग संस्कृति, रीति-रिवाज आदि बिखेरते मिलेंगे।

दिल्ली- दिलवालों का शहर

यह शहर यहाँ मौजूदा ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए पूरे देशभर में विख्यात है।लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद,सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूम कर अपना सफर यादगार बनाइए।

आगरा – ताजमहल का शहर

भारत दर्शनीय स्थल में आगरा का नाम बेझिझक लिया जाता है क्योंकि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था।

जयपुर – गुलाबी शहर

“गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला यह शहर राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल।

दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक दार्जिलिंग भी है जिसे “पहाड़ियों की रानी” भी कहा जाता है। एक ओर मन को विलुप्त करने वाले पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ हरे-भरे खूबसूरत चाय के बागान। आकर्षित स्थान हैं- टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क

कन्याकुमारी – असीमित जल का क्षेत्र

कन्याकुमारी तीनों ओर से असीमित पानी से घिरा हुआ है। एक ओर अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं जैसे विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर

कश्मीर – भारत का स्वर्ग

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमार्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम आदि जैसी खूबसूरत स्थान आपको  मग्न कर देंगे

गोवा – छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य

यह शहर यहाँ मौजूदा बीचों के लिए लोकप्रिय है। आप यहाँ किसी भी मौसम में आकर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी को विश्राम दे सकते हैं। आपको एक ही दिन में विभिन्न प्रकार के लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा ।

लद्दाख – बर्फ की चादर से घिरा शहर

जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों में स्थित लद्दाख लेह की राजधानी है और भारत के पर्यटन स्थल में से सबसे लोकप्रिय है। गर्मियों के मौसम में यह पर्यटकों से घिरी रहने वाली जगहों में से एक है आल्ची, थिकसे, लामायुरु आदि जैसे मठों के दर्शन करा कर आध्यात्मिकता में डूबो देगा

अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं – प्राचीनता की शोभा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित यह गुफाऐं बहुत-सी चट्टानों को काटकर बनाई गई है। गुफा के अंदर आपको खूबसूरत बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रकारी और मूर्तियां देखने को मिलेंगी। प्राचीन काल में बनाई गई ये गुफा कडे़ परिश्रम का नतीजा है।

वाराणसी – गंगा का पवित्र स्थल

धार्मिक स्थलों में से एक स्थल वाराणसी है जहाँ पूजा-पाठ और भक्ति के रंग में सब रंगे होते हैं। मंदिर की घंटियाँ भक्त को ईश्वर तक पहुँचाती है। गंगा की पवित्र धारा सब पर अपना आर्शीवाद बिखेरती चलती है। सूरज डूबते ही हर शाम यहाँ गंगा आरती होती है