भारत में मौजूद नदियां भारत के लोगों की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाती है, हमारे देश की नदियों को कई तरह से इस्तेमाल में लाया जाता है जैसे सिंचाई, पेयजल, सस्ता परिवहन, बिजली,इत्यादि कामों में।
गंगा नदी
गंगा नदी
भारत देश की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध पौराणिक नदी है, जिसे हिंदू और कई अन्य धर्मों द्वारा देवी के रूप में दर्शाया गया है। इस नदी की औसत लंबाई लगभग 2525
किमी है।
सरस्वती नदी
यह सरस्वती एक अति प्राचीन नदी है, जिसकी चर्चा पौराणिक इंदु ग्रंथों में भी की गई है।यह एक बहुत बड़ी नदी थी, जो बड़े-बड़े पहाड़ों से होकर टूटती थी, और मैदानों से गुजरते हुए अरब सागर में मिल जाती थी।
यमुना नदी
इस यमुना को गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी के रूप में जाना जाता है, जो आम तौर पर यमुनोत्री नामक स्थान से निकलती है और प्रयागराज में गंगा नफी के साथ मिलती है।
अलकनंदा नदी
यह गंगा नदी के चार रूपों में से एक है, जिसे केदारनाथ में अलकनंदा नदी के नाम से जाना जाता है। यह नदी घाटी में लगभग 195 किलोमीटर की दूरी
तक बहती है।
बेतवा नदी
यह नदी भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहती है, जो हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिल जाती है।
भागीरथी नदी
यह भागीरथी नदी उत्तराखंड राज्य में बहती है, जो देवप्रयाग में अलकनंदा नदी में मिल जाती है और गंगा नदी बनाती है।
काली नदी
इस काली नदी को महाकाली, कालीगंगा और शारदा के नाम से भी जाना जाता है, जिसका उद्गम उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़
जिले से हुआ है।
ब्रह्मपुत्र नदी
यह ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से होकर भारत के अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश से बहने वाली एक नदी है, जिसकी औसत लंबाई लगभग 2900 किमी है।
कावेरी नदी
यह एक नदी है जिसे दक्षिण भारत की गंगा के नाम से भी जाना जाता है, जो लगभग 800 किमी लंबी है।
चंबल नदी
यह एक बारहमासी नदी है, जो कभी नहीं सूखती और इसकी सहायक नदियां शिप्रा, सिंध और कूनू नदी आदि हैं। इस नदी का प्राचीन नाम चार्मावती है।