उत्तर प्रदेश की ऐसी भूतिया जगह, जहां जाने से लोग डरते हैं

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय राज्यों में से एक है उत्तर प्रदेश। लेकिन क्या आप जानते हैं इस राज्य में कई ऐसी जगह मौजूद हैं जहां जाना सख्त मना है। राज्य में मौजूद इन जगहों को लेकर कई भूताह और दिलचस्प कहानियां मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में जीपी ब्लॉक नाम से एक जगह मशहूर हैं। जिसे लोग भूत बंगला के नाम से भी जानते हैं। बंगले के बारे में कहा जाता है की यहां लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला बंगले के ऊपर नीचे आते जाते दिखाई देती है। शाम होने के साथ ही यहां कोई भी जाने से डरता है|

Off-white Banner

मेरठ का जीपी ब्लॉक

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री सेक्टर-60 का aka iEnergizer पहले फिनिक्स शू फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था। यहां एक दुर्घटना के चलते इस इमारत में आग लग गई थी। यहां मौजूद 200 से अधिक महिलाएं और बच्चे जिंदा जल गए थे। इसके बाद इस कंपनी को Aka iEnergizer ने खरीद लिया।

Off-white Banner

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

लखनऊ का दिलकुशा गार्डन ब्रिटिश के समय में बना था। यह स्थान लखनऊ में स्थित है और सबसे डरावने स्थानों में इसका नाम शामिल है। कहा जाता है की यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों को मार दिया था। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह किसी और से प्यार करती थी। 

Off-white Banner

लखनऊ का दिलकुशा गार्डन

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज भी भुतहा जगह में शामिल है। कहा जाता है की रात के समय यहां सफेद साड़ी में कोई महिला घूमती नजर आती है। इस जगह को लेकर कई अलग अलग कहानियां है।

Off-white Banner

कानपुर का गंगा बैराज

लखनऊ स्थित ऑइल हाउस भी भुतहा जगहों में से एक है। इसे लेकर मिथक है की यहां ब्रिटिश लोगों की आत्मा भटकती रहती है। आपको बता दें कि इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश हुकूमत के दौरान किया गया था। इस जगह को लेकर कहानी है की यहां अंग्रेजों ने सिपाहियों के मार फेंका था। 

Off-white Banner

लखनऊ का ऑइल हाउस