काजल एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो बिना किसी अन्य प्रोडक्ट की मदद से भी चेहरे को परफेक्ट लुक दे सकता है। जरूरत है तो बस अपनी आंखों के अनुसारसबसेअच्छे काजल की।
काजल के कई ब्रांड मौजूद हैं, जो अपने काजल को बेस्ट काजल बताते हैं। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम लाए हैं बेहतरीन काजल के नाम
लैक्मे आइकॉनिक काजल अपनी आंखों को 90 के दशक की हीरोइन की तरह एक आइकॉनिक लुक देने के लिए आप लैक्मे के इस बेहतरीन काजल का उपयोग कर सकती हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह काजल 22 घंटों तक टिका रह सकता है। खास बात यह है कि यह काजल ब्लैक के अलावा भी चार बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है।
मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल सबसे अच्छे काजल की लिस्ट में मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल का नाम भी आता है। इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार यह एलोवेरा के गुणों के साथ विटामिन सी और ई से युक्त है। यह काजल आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने के साथ ही उनकी देखभाल भी कर सकता है।
एली 18 आई ड्रामा काजल फेसेस मैगनेट आईज काजल यह कनाडा की एक जानी मानी कॉस्मेटिक कंपनी फेसेस द्वारा बनाया गया एक बेहतरीन काजल है। इस कंपनी के अनुसार, विटामिन-ई, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध यह काजल आपकी आंखों को न सिर्फ एक गहरा काला रंग देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित भी रखेगा।
प्लम नेचरस्टूडियो ऑल-डे- वियर कोह्ल काजलप्लम द्वारा बनाया गया यह काजल एक काजल-कम-पेंसिल है। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार यह काजल अरंडी के तेल, राइस ब्रान और विटामिन-ई के गुणों से युक्त है। माना जाता है कि ये गुण इस काजल को हाइड्रेटिंग और आंखों के लिए सुरक्षित बनाने काम करते हैं।
लॉरियल पेरिस काजल मैजिक लॉरियल पेरिस के भरोसे के साथ आने वाला यह काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह काजल विटामिन-ई, कोको बटर, जैतून के तेल और विटामिन-सी से युक्त है,
हिमालया हर्बल्स काजल हिमालया को एक हर्बल ब्रांड माना जाता है, जो अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करता है। इस हर्बल काजल को भी खास प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है।
लोटस मेकअप नैचुरल काजल आकर्षक लाल और गोल्डन रंग की पैकेजिंग में आने वाला लोटस का यह काजल आपकी आंखों को खूबसूरत रूप देने के लिए काफी है। निर्माता कंपनी के अनुसार इसे बनाने में कपूर और बादाम के तेल का उपयोग किया गया है,
कलरबार जस्ट स्मोकी काजल अगर आप अपनी आंखों को सिर्फ एक काजल की मदद से स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो आप कलरबार के इस काजल पेंसिल का उपयोग कर सकती हैं। इस काजल के दूसरे छोर पर एक स्मजर दिया गया है, जिसकी मदद से काजल को स्मज करके आंखों को एक खूबसूरत स्मोकी लुक दिया जा सकता है।