योग करने के  क्या फायदे  हैं?

योगा करने से हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ बनता है।

योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।

जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। 

नियमित रूप से योग करने  से शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।

योगा करने से शरीर स्वस्थ बनता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। 

हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है।

योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करके हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। 

योग करने से शरीर लचीला बनता है। मांसपेशिया भी मजबूत होती है, और चर्बी भी कम करता है।

 योग हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है।