शादी में खूबसूरत हाथों के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 नेल पेंट शेड्स
मेटेलिक गोल्ड गोल्ड या सुनहरा कलर ऐसा होता है जो किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर सकता है। अगर आप अपनी मेहंदी या हल्दी में एथनिक पहन रही हैं और उसमें कहीं गोल्डन कलर भी है तो ये नेल पेंट आपकी ड्रेस के साथ मैच करने के साथ आपके नाखूनों की खूबसूरती भी बढ़ाएगा।
ऑक्सब्लड रेड आजकल शादी में रिच, डीप और क्लासिक कलर बहुत प्रचलन में है। चाहे वह आपका पारंपरिक या विंटेज ब्राइडल पहनावा हो या फिर कोई दूसरा ट्रेडिशनल लुक हो ऑक्सब्लड रेड नेल कलर एक अनोखे ट्विस्ट को दिखाता है और दुल्हन को एनर्जेटिक दिखाता है।
गुलाबी नेल पेंट गुलाबी रंग हमेशा से दुल्हन के ब्राइडल लुक का हिस्सा रहा है। यह रंग हमेशा से किसी भी दुल्हन के नाखूनों को परफेक्ट लुक देता है। यह गुलाबी रंग शादी की किसी भी रस्म के लिए परफेक्ट है।
रूबी नेलपेंट शेड यह एक ऐसा नेल पेंट कलर है जो सिर्फ भारतीय दुल्हन के लिए परफेक्ट है। लाल रंग की साड़ी, अनारकली, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन पहनने के साथ यह रंग किसी भी ड्रेस में परफेक्ट लगता है। मेहंदी से लगे हाथों और पैरों पर विशेष रूप से ये नेल पेंट शेड खूब खिलता है।
प्लम शेड यह बोल्ड और सुपर ब्राइट नेल कलर आपके हाथों को एक सुपर रिच लुक देता है। प्लम शेड किसी भी ड्रेस, खासतौर पर इंडो वेस्टर्न पर परफेक्ट लुक देता है। किसी भी दुल्हन को प्लम शेड नेल पेंट बोल्ड लुक दे सकता है।
सिंदूरी या ऑरेंज लाल सिंदूरी या ऑरेंज लाल नेल पेंट कलर बहुत ट्रेंडी, दिन के समय की शादियों या मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। साथ ही, इससे आपके नाखून भी लंबे दिखते हैं। यह कलर किसी भी भारतीय स्किन टोन को परफेक्ट ब्राइडल लुक देने के लिए अच्छा है।
कॉपर नेल पेंट शेड गोल्डन नेल पेंट शेड की ही तरह यह शेड आपके परिधान पर प्राचीन कला को निखारता है। ग्लिटरी गोल्डन कलर के विपरीत, कॉपर बहुत अधिक आकर्षक दिखता है।
ग्रे नेल पेंट शेड फंकी दुल्हनों के लिए, एक ऐसा रंग है जो आपके फ्यूजन वियर, डिजिटल प्रिंट्स या बोहेमियन स्टाइल वेडिंग गारमेंट में और अधिक उत्साह जोड़ने के लिए परफेक्ट नेल पेंट शेड है।
10पर्ल पिंक शेड पर्ल पिंक शेड किसी भी स्किन टोन की दुल्हन को परफेक्ट लुक दे सकता है। पिंक कलर के साथ न्यूट्रल न्यूड डार्क स्किन टोन और डे-टाइम प्री-वेडिंग इवेंट्स पर अच्छा लगता है।