सुबह की शिकायत शाम को मिला समाधान

Updated: 17/03/2023 at 7:53 AM
IMG-20230316-WA0017
बरहज देवरिया : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश पटेल निवासी ग्राम करौंदी कि लंबित वरासत दर्ज कर ली गई है। पूजा देवी आज सुबह जिलाधिकारी से जनता दर्शन के दौरान मिली थी। जिलधिकारी को दिए आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनके पति की मृत्यु 14 मार्च 2022 को हो गई थी। तब से तहसील बरहज में वरासत दर्ज कराने के लिए वे कई बार चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारी और लेखपाल उनका नाम सरकारी अभिलेखों में नहीं दर्ज कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया और तत्काल एसडीएम बरहज को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सम्यक जांचोपरांत आवेदिका की शिकायत सही पायी गई। इसके पश्चात पूजा देवी का वरासत दर्ज हो गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बरहज अश्वनी ने शाम को करौंदी गांव जाकर आवेदिका को वरासत से संबंधित अभिलेख सौंप दिया। पूजा देवी एक साल से लंबित वरासत को डीएम की जनता दर्शन के माध्यम से एक ही दिन में दर्ज होने को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रही। उन्होंने कहा कि सुबह शिकायत और शाम को समाधान मिलना एक सपने जैसा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के ऐलान पर सरकार सख़्त    
First Published on: 17/03/2023 at 7:53 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में Uncategorized सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India