राज्य

कलेक्टर अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों दी शुभकामनाएँ !

दमोह : कलेक्टर मयंक अग्रवाल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी (से.नि.) द्वारा झंडा लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ किया गया। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों को शुभकामनाएँ दी। इस सबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कटनी एवं दमोह कर्नल डाँ. शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी (से.नि) ने बताया वीर सैनिकों के देश प्रेम एवं सर्वोच्च बलिदान के स्मरण में हम प्रत्येक वर्ष 07 दिसम्बर के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हैं। भारतीय सेनाओं के सैनिकों एवं उनके आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि का प्रतिपादन किया गया हैं। झंडा दिवस निधि में एकत्रित राशि से सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस प्रकार सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सहायतार्थ अंशदान देकर हम सभी उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए देश की सशस्त्र सेनाओं का मनोबल ऊँचा करने में सहयोग दे सकते हैं।

देश के किसानों के हित में डीएपी व यूरिया का दाम कम करें सरकार – रामजी गिरि

Suresh Dubey