राज्य

नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में जगह-जगह जलाए गए अलाव

बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में जगह-जगह ठंड को ध्यान में रखकर अलाव जलाया गया ।नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि बढ़ते हुए ठंड से आम जनमानस को राहत मिले ।इसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा आज सुबह कान्हा गौशाला, मोहाव काली माता मंदिर, पाचौहा हनुमान मंदिर, जयनगर काली स्थान, गौरा में काली माता मंदिर , हनुमान मंदिर आजाद नगर, में अटल तिराहा, मुख्य चौराहे पर ,एवं पैना रोड पर अलाव की व्यवस्था किया गया है। जिससे आने-जाने वालों को ठंड से राहत मिल सके।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team