
Chandrabhushan Pandey becomes President of District Accountant Association
बरहज ,देवरिया। राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व संघ पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला की देखरेख में सलेमपुर तहसील सभागार में जिला राजस्व निरीक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मत से चंद्रभूषण पांडे को जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र उपाध्याय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र जायसवाल, को मंत्री श्याम नाथ को संयुक्त मंत्री, भोला गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया। गया साथ ही विशाल यादव को संगठन मंत्री राम जी प्रसाद को ऑडिटर इसके अलावा तहसील देवरिया के अध्यक्ष शैलेश कुमार ,सलेमपुर के धर्म प्रकाश सिंह रुद्रपुर के राधेश्याम दुबे और बरहज, वीरेंद्र कुमार भाटपार रानी, ज्ञानचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए चंद्रभूषण पांडे के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी और मिठाई बटकर खुशी का इजहार किया ।