
Crowd gathered on the first death anniversary of former block chief late Singh Kailash Singh
बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के परिसर में स्वर्गीय श्री कैलाश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय कैलाश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा ने कहा कि 2012 से पहले भी उत्तर प्रदेश में सरकार रही आप सभी ने देखा उसे समय देश और प्रदेश की क्या स्थिति आती आज उत्तर प्रदेश के शशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है प्रदेश से गुंडा माफिया राज समाप्त हो गया है आज लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जाने लगे मैं कई अन्य प्रदेशों में भी गया
ठंडा बस्ता में गया देवसिहां ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के वसूली का आरोप
जहां लोग मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी की मांग करते हैं ऐसे शास्त्री मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीबों किसानों विद्यालय शिक्षालय स्वास्थ्य सड़क तेजी से विकास हो रहा है आगे उन्होंने कहा कि निखिल सिंह राजा के लिए वह दुखद समय था जब वह धरा धाम छोड़कर चले गए लेकिन अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का जो संकल्प उनके पुत्र निखिल सिंह राजा ने उठाया है हम निश्चित रूप से कह सकते हैं की योग्य पिता का योग्य पुत्र होता है अपने पिता के यश और कीर्ति को आगे ले जा रहे हैं इस बात की खुशी है मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं साथ ही पंकज सिंह द्वारा 100 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में धर्मेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, सहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा देवरिया, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, बरहज विधानसभा विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा , विनय मिश्र आश्रम बरहज, काशिपति शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, एवं निखिल सिंह राजाआदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण एवं गांव के प्रधान, बीडीसी सदस्य, एवं क्षेत्रीय जनता का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि सभा में 10000 निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया । श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निखिल सिंह राजा ने किया कार्यक्रम का संचालन निशिकांत दीक्षित एवं प्रमोद सिंह ने किया।