राज्य

गजेंद्र शुक्ला ने लगाया पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप

बरहज, देवरिया। अपने पड़ोसियों विजय बहादुर उर्फ़ बबलू पुत्र योगेन्द्र और योगेन्द्र व देवेन्द्र पुत्रगण स्व. रामछबीला आम रास्ते में पक्का निर्माण करा रहे थे, जिस पर हमने उक्त अवैध निर्माण को रोका तो उनके परिजन हमारे दरवाजे पर आ धमके और भद्दी-भद्दी गाली-गुप्ता देते हुए मारने-पीटने पर उतारू हो गए जिस पर हमारी दिव्यांग भाभी पूनम देवी ने डायल 112 पर फोन करके उक्त घटना की सुचना दी, सुचना बाद मौके पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई I थाने पर प्रतिपक्षी योगेन्द्र पुत्र रामछबीला ने सुलहनामा किया ।कि जमीनी पैमाइश के निस्तारण के बाद ही निर्माण कार्य किया जायेगा बावजूद उपरोक्त सभी सुलहनामा को दरकिनार कर सायं करीब 07 बजे फिर से अवैध निर्माण करना शुरू कर दिए I प्रार्थी ने सुलहनामा का हवाला देते निर्माण करने से रोका तो उपरोक्त देवेन्द्र उर्फ़ मुन्ना, योगेन्द्र पुत्रगण स्व. राम छबीला, विजय बहादुर उर्फ़ बबलू, कृष्णा उर्फ़ पंकज पुत्र गण योगेन्द्र, कृष्ण मोहन पुत्र देवेन्द्र, बृजेश उर्फ़ गुडेश पुत्र स्व. सुरेन्द्र, सोनू पुत्र परमानंद मिश्र ग्राम जोगडीहाँ, मिथिलेश पुत्र वीरेंदर व अज्ञात आधा दर्जन लोग प्रार्थी को लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर और हथियारों से लैश होकर दौड़ा लिए, प्रार्थी अपनी जान बचाने के लिए घर में भागा तो उपरोक्त सभी घर में घुस गए और प्रार्थी को मारे-पिटे व तोड़ फोड़ भी किये I प्रार्थी के परिजन डर से घर में दुबक गए तब जाकर हम लोगों की जान- बच सकी I उपरोक्त सभी हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए अपने घर चले गए। और गुंडई के बल पर उपरोक्त अवैध निर्माण को पूरा करा लिया I उपरोक्त सभी काफी मन बढ़ व गोलबंद किस्म के व्यक्ति हैं, जिनसे प्रार्थी का परिवार भयभीत है I यह आशंका बनी हुई है कि उपरोक्त सभी लोगों द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। जांचकर उपरोक्त आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया है।
बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकार पर चिंतन करें समाज

 

 

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team