राज्य

सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन भागलपुर में

भागलपुर /देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के भागलपुर मेला मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 09/ 01 /2024 को होना सुनिश्चित किया गया है। इस सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि लवीन जूलियस मुरार और विशिष्ट अतिथि पिंटू वर्मा और अनिल जायसवाल के द्वारा किया जाएगा। प्रथम दिन नेपाल और सिवान के बीच फुट बॉल का उद्घाटन मैच होगा।

 भागलपुर में खेला जाने वाला राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता ,जो भागलपुर के मेला मैदान में खेला जाना है। जिस प्रतियोगिता के संचालक अजय यादव,अध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजभूषण यादव, उपाध्यक्ष जगत जायसवाल, संरक्षक उदय प्रताप सिंह, फिरोज खान, कोषाध्यक्ष महबूब आलम, सह कोषाध्यक्ष सुशील चौरसिया, सचिव हरिशंकर यादव, सहसचिव नजीर अहमद हैं।
इस प्रतियोगिता के विशिष्ट गुण नित्यानंद मिश्रा, सतीश चंद्र जायसवाल, कृष्ण मोहन साहनी कमलेश यादव, शिव शंकर जायसवाल, विजय जायसवाल, गाम यादव, रामराज यादव, विपिन जायसवाल, इंद्रदेव साहनी, ओम प्रकाश पांडे, संतोष सैनी, मनोज कुमार जयसवाल इत्यादि लोग हैं।

TFOI Web Team