भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Updated: 19/07/2023 at 11:21 PM
images (11)
मुंबई, मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है आपको बता दें कि आज पूरे दिन मुंबई में लगातार बारिश होती रही मुंबई के अधिकतर इलाके भरे डूबे रहे, मुंबई के निचले इलाकों में भारी जलजमाव देखने को मिला। कई जगह ट्रेनें भी देरी से चल रही थी और कई ट्रेनें को रद्दी करना पड़ा। 
मौसम विभाग ने सभी को समुद्र के किनारे से दूर रहने की हिदायत दी है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने शिक्षण विभाग के लिए सूचना जारी किया। ये फैसला भारी बारिश को देख कर लिया गया है। महाराष्ट्र के मुम्बई में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में कल दिनांक 20.07.2023 को अवकाश घोषित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में दिनांक 19.07. बृहन्मुंबई नगर निगम ने भारी बारिश के कारण स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर विचार किया। निर्वाचन क्षेत्र में प्रबंधन के सभी माध्यमों के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय कल के लिए बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र के सभी जिलों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुम्बई में लगातार बारिश के कारण बहुत से घरों में पानी भर गया है। कल्याण बदलापुर की सभी ट्रेनें रद्द हो गए है। मुंबई साइड की वेस्टर्न ट्रेनें देरी से चल रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने ये भी कहा है जो विद्यायल और कॉलेज इस नियम का पालन नहीं करते है तो उनके उपर करवाई की जायेगी। 
First Published on: 19/07/2023 at 11:15 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में महाराष्ट्र सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India