राज्य

व्यक्ति ने बरहजिया ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

बरहज। देवरिया बरहज थानान्तर्गत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापार निवासी शिक्षक स्वतंत्र प्रभाकर ने शनिवार की देर शाम बरहज सलेमपुर रेलवे लाइन पर बरहजिया ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बरहज से सलेमपुर की ओर जा रही बरहजिया ट्रेन के सामने स्वतंत्र प्रभाकर पुत्र दिलीप नरायन ने कूद कर आत्महत्या कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्र प्रभाकर (45 वर्ष) पुत्र दिलीप नरायन सिसई गुलाब राय स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से उक्त शव की पहचान कराई गई तो उक्त शव, थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम नवापार निवासी स्वतंत्र प्रभाकर पुत्र दिलीप नरायन जिनका आयु लगभग 45 वर्ष की उम्र में हुई। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया। स्वतंत्र प्रभाकर के तीन बच्चे जिसमे दो लड़की व एक लड़का है। परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बुजुर्ग मां बाप की नि:स्वार्थ भाव से करे सेवा उनको को न भेजे वृद्धाश्रम-देवव्रत

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team