बुजुर्ग मां बाप की नि:स्वार्थ भाव से करे सेवा उनको को न भेजे वृद्धाश्रम-देवव्रत

Updated: 08/10/2023 at 3:15 PM
बुजुर्ग

बरहज। देवरिया खबर जनपद देवरिया से जहां नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के विकास खण्ड लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधाम के साथ पार्टी न करने के बावजूद दिन दु:खियो की सेवा भाव को प्राथमिकता दिया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपना जन्मदिवस अपने अभिभावक जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी व वृद्धाश्रम प्रबंधक अनिल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में वृद्धाश्रम पहुंचकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ अपने जन्मदिन पर केक काटकर मनाया।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा कि यहां ऐसे भी लोग हैं जिन्हें अलग अलग कारणों से उनके परिवार के द्वारा उनको छोड़ दिया गया है। ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन व खाने पीने, रहने की व्यवस्था उनके द्वारा किया जाता है। इस धरती पर ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अपने जन्मदिन की खुशी इन्ही लोगों के साथ मनाते हैं तथा इनका आशीर्वाद प्राप्त करते रहते हैं।

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपने जन्मदिवस पर वृद्धा आश्रम पहुंचकर आश्रम में फल वितरित कर व केक काटकर बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त किया। जो कि एक सराहनीय कार्य है। देवव्रत पाण्डेय के हृदय में बुजुर्गो के प्रति जो सम्मान की भावना है परमात्मा ऐसी भावना सबके अंदर जागृत करें, ताकि कोई भी पुत्र अपने बुजुर्ग मां बाप को वृद्धाश्रम में नही भेजें। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने कहा कि महंगे होटलों में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति महुसूस नही होती जो बेसहारा और गरीब लोगो के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलती है। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविकांत मणि त्रिपाठी, रामलीला समिति अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल समेत वृद्धाश्रम परिवार के सभी सदस्यों ने सुखद जीवन हेतु मंगल कामनाएं व्यक्त करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

देवरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही!

First Published on: 08/10/2023 at 3:15 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में Uncategorized सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India