विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कुछ नया करने में खर्च करें विद्यार्थी अपनी ऊर्जा- अशोक सिंह

मुंबई: भांडुप स्थित मैरी एन्न इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का एक भव्य आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन विद्यालय के ट्रस्टी व समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के हाथों हुआ। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था। इसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा,सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा व सौर ऊर्जा के अलावा अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया था। इस दौरान खाने पीने के लिए भी अलग से प्रदर्शनी आयोजित की गई थी ।
इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी शामिल थे। इस मौके पर प्रबंधक शालिनी सिंह, प्रिंसिपल मोनिका यादव, रागिनी सिंह ,संगीता यादव,मुस्कान व आशा मैडम के अलावा टीचिंग स्टाफ वा नॉन टीचिंग उपस्थित थे।इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी अशोक सिंह ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दिया कि उन्हें हमेशा रचनात्मक सोच रखनी चाहिए ,जिससे राष्ट्र का विकास हो। विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने के लिए सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को खर्च करें।

अपराधी प्रवृत्ति के लोग काट रहे हरी फसल राज्यपाल सिंह

 

Shahneyaz Ahmad