राज्य

बारीपुर हनुमान मंदिर पर मनाई गई परंपरागत होली

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बारीपुर हनुमान मंदिर पर होली का त्योहार मंगलवार को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास के देख रेख में वैदिक मित्रों के बीच हनुमान जी की पूजन आरती के बाद भजन कीर्तन के साथ फाग गीत हुआ। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना व्यक्ति की। गायक राकेश तिवारी ने मेरे सरकार आए हैं – – – गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया ।इस दौरान मंहत शिवचरण दास, मदन शाही, विजय उपाध्याय, कृपाशंकर चौबे, मानबीर सिंह, तारकेश्वर चौवे, दीपू तिवारी, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे ।
शिद्दत से याद किए गए अमर शहीद भगत सिंह

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team