उत्तर प्रदेश

भिखारी की पिटाई ग्रामीण पर अभियोग पंजीकृत

भिखारियों की पिटाई: ग्रामीणों पर केस दर्ज

हरदोई के दो साधुवेश धारी देवरिया में मांगते हैं भीख

बच्चा चोर, किडनी चोर कहकर दो भिखारियों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा

भाटपार में भिखारियों की पिटाई, ग्रामीणों पर बलवा का केस दर्ज
भाटपार रानी से पुनीत कुमार पांडेय की रिपोर्ट
देवरिया। बच्चा चोर, किडनी चोर कहकर दो भिखारियों को बुरी तरह से मारने पीटने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है।
भाटपार रानी पुलिस को पवन पुत्र रामपाल निवासी योगी पुर थाना शहर कोतवाली हरदोई जि० हरदोई की तरफ से एक तहरीर दी गई। आरोप लगाया गया कि वह अपने ग्राम के सोनु पुत्र आशाराम के साथ भिक्षा माँग कर अपना जीवन यापन करता है । 15.9.023 को समय करीब 10 बजे के लगभग भिक्षा माँग कर बनकटा मिश्र के काली मंदिर पर बैठे थे कि बनकटा मिश्र के अर्जुन पुत्र काशीनाथ व अजय कुमार पुत्र शंकर प्रसाद व वुलवुल पुत्र रामधारी पसाद व अन्य लोग आये और हम दोनो लोगों पर गलत आरोप लगा कर गाली गुप्ता देते हुवे मारने पिटने लगे जीससे हम दोनो को काफी चोटे आई है। भाटपार रानी पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है।

देवरिया जिले के भाटपार रानी अंतर्गत ग्राम बनकटा मिश्र के ग्रामीणों ने कल आरोप लगाया था कि काली माता मंदिर के पास दोपहर साधु वेश धारी दो बाबाओ द्वारा नंदनी कुमारी 9 वर्ष पुत्री अजय प्रसाद और जाश्मि कुमारी 9 वर्ष पुत्री नंदलाल प्रसाद निवासिनी ग्राम बनकटा मिश्र थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया को कुछ सूंघा रहे थे। साधुओं को बच्चा चोर और किडनी चोर कह कर बुरी तरह से मार पीट कर घायल किए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची भाटपार रानी पुलिस ने दोनों साधुओं को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया था।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team