उत्तर प्रदेश

सीएमओ नरेंद्र कुमार वाजपेई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का किया औचक निरीक्षण

जेश कुमार बांसी :  सीएमओ सिद्धार्थ नगर नरेंद्र कुमार बाजपेई के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर चर्चा हुई और बासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लगने वाले जाम को जल्द से जल्द सही करने का निर्देश जारी किया और कहा कि जिससे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र के बिंदु तक आने में कोई दिक्कत ना हो किसी भी मरीज को अस्पताल से वापस न किया जाए इसके साथ निर्देश भी दिए सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी  स्वास्थ्य योजनाओं में आयुष्मान कार्ड से संबंधित बिंदुओं पर अस्पताल के कर्मचारियों से संवाद किया गया और आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत होने वाले लाभ को रोगियों तक पहुंचाया जाए जिससे अधिक से अधिक जन लाभ हो सके ।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team