उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय राजभाषा उत्सव में देवरिया की पिंकी ने हासिल किया दूसरा स्थान

भारतीय दूतवास दोहा, कतर के संरक्षण में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय राजभाषा उत्सव 2023 में मौलिक कविता लेखन (खुला वर्ग श्रेणी) में देवरिया जिले के भटनी विकास खंड के बनरही गांव के  बंकेश्वर विश्वकर्मा की पुत्रवधु पिंकी कुमारी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता का विषय : “एक भारत श्रेष्ठ भारत था।” यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। यह दूसरा अवसर है जब पिंकी कुमारी अपने कविता लेखन से अपने देश राज्य व जिला का नाम रोशन कर रही हैं।

आपको बता दें, कि इससे पूर्व भी इसी वर्ष पिंकी कुमारी को विज्ञान भवन, दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर ‘स्त्री गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
क्षेत्र वासियो में खुशी की माहौल छाया हुआ है तथा लोगों के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team