उत्तर प्रदेश

धनतेरस दिवाली को लेकर बरहज नगर में लौटी रौनक रौनक

बरहज, देवरिया। हिंदू धर्म में धनतेरस एवं दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा ,पर्व को लेकर बरहज नगर में काफी चहल-पहल देखा जा रहा है। बरहज नगर वैसे ही पुराना व्यापारियों का नगर रहा है आज जगह-जगह शहर में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को सजाकर रौनक ला दिया है जहां दीपावली के पर्व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानें सजी दिख रही है वहीं श्री राम पूजा घर सहित नगर के पैना रोड रूद्रपुर टैक्सी स्टैंड थाना घाट रोड एवं रेलवे स्टेशन तिराहे तक दुकान सज गई है नगर के सेट ग्रामीण इलाके होने के नाते नगर में भीड़ का आना-जाना प्रारंभ हो गया है लोग धनतेरस के अवसर पर खरीदारी का काम कर रहे हैं यह रौनक छठ पूजा तक चलती रहेगी।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team