उत्तर प्रदेश

देवरिया में डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद

देवरिया। यूपी एसटीएफ टीम व जनपद देवरिया के थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर गोरखपुर सलेमपुर मार्ग पर स्थित खूखून्दू चौराहे पर एक कन्टेनर वाहन संख्या HR 38Y 5090 में अलग से टीन की केबिन बनाकर उसमें छिपाकर रखे गये कुल 62 पैकेटों में कुल 6 कुन्तल गांजा जिसकी बजारू कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये है, बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों उदयभान सिंह पुत्र स्व0 रघुनन्दन निवासी- पैलानी थाना पैलानी जिला बांदा उम्र करीब 53 वर्ष व राजेश कुमार पुत्र जिवधन प्रसाद निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भटनी जनपद देवरिया उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबन्ध में थाना खुखुन्दू देवरिया पर धारा-8 / 20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्मान के साथ कैप्टन सृजन पांडे को दी गई अंतिम विदाई

सम्मान के साथ कैप्टन सृजन पांडे को दी गई अंतिम विदाई

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team