उत्तर प्रदेश

आत्महत्या का केंद्र बिंदु बना का कपरवार का उग्रसेन सेतु

बरहज। देवरिया बरहज क्षेत्र थानान्तर्गत कपरवार रामजानकीमार्ग उग्रसेन सेतु से एक व्यक्ति जिसका नाम मेराज अंसारी पुत्र सलाउद्दीन उम्र 21 वर्ष लगभग गांव तेलिया कला थाना मईल जिला देवरिया का निवासी है जो आज करीब 3:00बजे लगभग के आसपास उग्रसेन सेतु से छलांग लगाई आते जाते लोगो के शोर गुल की तथा इसकी जानकारी पुलिस चौकी कपरवार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी लेकिन नदी में पानी बढ़ने के कारण अभी तक छलांग लगाये व्यक्ति का कही अता पता नही चल सका है।
आपको बता दें,कि उग्रसेन सेतु आज कल आत्म हत्या का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team