उत्तर प्रदेश

देवरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही!

बरहज। देवरिया खबर जनपद देवरिया से जहां पर यातायात पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें कई गाड़ियों का चालान किया गया। बता दें कि जनपद में नाबालिक बच्चों द्वारा तेज गति से वाहन चलाए जा रहा है जिसके वजह से सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ रहा है । जिसको देखते हुए *यातायात प्रभारी गुलाब सिंह* द्वारा बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, तेज गति वाले वाहनों का चालान किया गया साथ ही उनको यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही कि जा रही है तथा लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का अपील भी किया जा रहा है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team